भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी १३ अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप की सृष्टि होने वाली है। इसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी खासी बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।
बीते कल कटक समेत तटीय ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में सुबह से बूंदाबांदी बारिश देखने को मिली थी । दिन के साढ़े दस पश्चात बूंदाबांदी बारिश बंद हो गयी थी। वहीं आज ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक समेत तटीय ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में सुबह से तेज धूप निकल आई है, फलस्वरुप गर्मी लोगों के सर चढ़कर बोल रही है।

