राम दूध सेवा – मारवाड़ी युवा मंच, कटक विकास की प्रेरणादायक कार्य

कटक, मारवाड़ी युवा मंच, कटक विकास द्वारा विगत कई वर्षों से “राम दूध सेवा” कार्यक्रम के अंतर्गत बंदरों को स्वस्थ एवं पौष्टिक आहार का वितरण कर जीव सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का एक सराहनीय कार्य लगातार किया जा रहा है।

इस बार सावन महीने की हरियाली तीज के पावन अवसर पर, दिनांक 27 जुलाई 2025 को यह सेवा पुनः पूर्ण समर्पण भाव से सम्पन्न हुई। इस बार भी ये सभी स्वस्थ खाद्य सामग्री जैसे अमरूद, काले अंगूर, केले, बिस्कुट, चना और गुड़, चंडीखोल मंदिर के बाहर उपस्थित वानर सेना (बंदरों) को सप्रेम वितरित की गई।

इस पुण्य कार्य में मंच के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण टिबरेवाल, पूजा टिबरेवाल, शालिनी अग्रवाल, निखिल झुनझुनवाला, सोनू भरलवाला एवं पवन अग्रवाल की सक्रिय उपस्थिति रही।

मारवाड़ी युवा मंच सदैव सामाजिक समर्पण, सेवा भावना, एवं मानवीय मूल्यों को प्रोत्साहित करता रहा है।
“राम दूध सेवा” जैसे अभियान समाज में संवेदनशीलता, करुणा, और सामूहिक चेतना को प्रबल बनाते हैं।

जब हम अपने जीवन में दूसरों के प्रति दया, सेवा और करुणा का भाव रखते हैं, तो न केवल हम समाज को बेहतर बनाते हैं, बल्कि स्वयं को भी आत्मिक रूप से समृद्ध करते हैं।

यह सूचना हमे जनसंपर्क अधिकारी निखिल झुनझुनवाला ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *