एनएचआरसी, भारत ने उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पुलिस द्वारा कथित तौर पर शारीरिक यातना दिए जाने के बाद एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर का स्वतः संज्ञान लिया।

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पुलिस द्वारा कथित तौर पर शारीरिक यातना दिए जाने के बाद 15 जुलाई, 2025 को एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पीड़ि व्यक्ति को उसकी पत्नी की शिकायत पर थाने बुलाया था।

आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट की सामग्री सत्य है, तो यह पीड़ित के मानव अधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है। इसलिए, आयोग ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 16 जुलाई, 2025 को आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित अपने पिता के साथ समझौता करने थाने पहुंचा, लेकिन उसे प्रताड़ित किया गया और मामले को निपटाने के लिए रिश्वत की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *