ओडिशा मौसम समाचार आज बंगाल की खाड़ी में लघुचाप बरसात, तेज बरसात आसन्न

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप की सृष्टि हुई है। इसके फलस्वरुप राज्य के अधिकांश हिस्सों में और विशेषकर तटीय ओडिशा में बरसात, तेज बरसात के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं।

आज सुबह से तटीय ओडिशा में आकाश मेघाच्छन्न दिखाई दे रहा है।आज संध्या तक बरसात, तेज बरसात होने की संभावना पूरी दिखाई दे रही है।

कल और भी तेज बारिश होने का आकलन राज्य मौसम विभाग ने लगाया है।कल संध्या समय भुवनेश्वर -कटक में जोरदार बारिश हुई थी। इसके अलावा अनेक हिस्सों में भी बरसात देखी गई है।

कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•५ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•७ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *