दक्ष, धर्मपरायण, सुसंगठित युवा संगठन का नाम है आप और हम

कटक, ओडिशा की प्राचीन नगरी, प्राचीन राजधानी कटक में एक उभरते हुए सामाजिक, धार्मिक, युवा लोगों के संगठन का नाम है आप और हम।आप और हम पिछले १५ सालों से लगातार सामूहिक महारुद्राभिषेक कटक में कराते आ रहे हैं।

इसके अलावा श्याम भक्तों के लिए विशाल भजनों का कार्यक्रम, प्रसिद्ध नानी बाई को कार्यक्रम इत्यादि भी बड़े आकार में इन्होंने आयोजित किया है पिछले वर्षों में। हेल्थ कैंप भी आयोजित किए हैं साधारण जनता के लिए।

अभी हाल फिलहाल में इन्होंने कटक में एक विशाल सामूहिक महारुद्राभिषेक का आयोजन किया है।इनके सदस्य ओडिशा के अनेक कोनों में फैले हुए हैं,सूरत में भी हैं।

विशेष बात यह है कि इनके सारे पुनित कार्यों में युवा सदस्यों के अभिभावकों का भी पूरा सहयोग संगठन को मिलता है।इस तरह बहुत कम वर्षों में संगठन ने धार्मिक, सामाजिक कार्यों में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *