भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २२ जुलाई संध्या से राज्य में बारिश होगी, कहीं -कहीं तेज बारिश होगी।२० जिलों में तेज बारिश की संभावना दिखाई देरही है।
उपरोक्त लघुचापी बरसात आगामी २५ जुलाई संध्या तक रहेगी। वैसे आजकल राज्य में बरसात पर एक ब्रेक लग गया है।गर्मी बहुत बढ़ गई है। लोगों को गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•० डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•४ डिग्री सेल्सियस।

