रथ बाहुड़ा यात्रा में अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन एवं मारवाड़ी युवा मंच की ओर से सेवा की अनुपम मिसाल

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन एवं मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आयोजित रथ बहुदा यात्रा के पावन अवसर पर नि:शुल्क भोजन वितरण शिविर के सफल आयोजन के लिए, इस पुनीत सेवा में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सेवाभावी बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

इस सेवा शिविर मे भक्तो को पुरी डालमा,रोटी डालमा,चावल डालमा एंव सुजी का हलवा वितरण किया गया।

इस सेवा शिविर को पूर्ण रूप से सफल एवं यादगार बनाने में अपने तन, मन और समर्पण से योगदान देने वाले विशेष साथियों — बजरंग चिमांका, मनोज नांगलिया,प्रकाश अग्रवाल, चदंन बथवाल, विकास नौलखा, सूरज लढानिया, बिकाश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पवन धनुका, प्रतीक अग्रवाल,साकेत अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल,सचिन अग्रवाल,ऋषि पोद्दार
शुभम अग्रवाल, बिमल अग्रवाल को विशेष धन्यवाद। इन की मेहनत की वजह से करीब 27 हजार दर्शनार्थीयो की सेवा कार्य संपन्न हो पाया।

वहीं, अग्र विभूति अलंकरण समारोहों के राष्ट्रीय संयोजक श्रवण कुमार अग्रवाल (संबलपुर) का विशेष रूप से आभार प्रकट करते हैं, जो अपनी धर्मपत्नी व अन्य 3 सदस्यों के साथ इस सेवा शिविर में स्वयं उपस्थित होकर इस सेवा को प्रत्यक्ष रूप से देखा व सराहा। उनकी उपस्थिति और प्रशंसा ने इस सेवा प्रयास को और अधिक गौरवान्वित कर दिया।
विशेष रुप से ध्यानाकर्षक करना चाहता हु मोहन पासोरिया एवं उनके पुरे परिवार के सहयोग का जिनके सहयोग के बिना इतना बड़ा आयोजन संभव नही था।

यह सेवा कार्य हम सभी के लिए प्रेरणादायक रहा, और हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण से हम समाज सेवा के ऐसे कार्य करते रहेंगे। यह सूचना हमे महेंद्र अग्रवाल (अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन – कटक इकाई) ने प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *