भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में इसी जुलाई महीने में अच्छी खासी बरसात होने के आसार नजर आ रहे हैं। पिछले जून महीने में भी राज्य में अच्छी बरसात देखी गई थी।
कल भी दिन भर राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की या मध्यम आकार की बरसात देखी गई थी। राज्य में प्रवाहित सुवर्णरेखा नदी में बाढ का जलस्तर थोड़ा कमा है। बालेश्वर जिले की ४६ पंचायतों में जलस्तर थोड़ा कम हुआ है।आज सुबह से तटीय ओडिशा में बरसाती मौसम बना हुआ है।

