मायुमं कटक विकास सेवा कार्य

कटक, राम दूत सेवा – सेवा भी संस्कार भी | एक प्रेरक सामाजिक पहल मारवाड़ी युवा मंच, कटक विकास द्वारा दिनांक 26 जून 2025 को मासिक “राम दूत सेवा” का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सेवा के अंतर्गत चंडीखोल क्षेत्र में बंदरों को अंगूर, देसी चना, टमाटर, केला एवं अमरूद जैसे पौष्टिक फल वितरित किए गए।

सेवा का उद्देश्य केवल भूख मिटाना नहीं, बल्कि समाज में प्राणी मात्र के प्रति करुणा, सह-अस्तित्व और संवेदना का संदेश देना है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में युवा पाराग अग्रवाल (निर्वतमान प्रांतीय अध्यक्ष, मारवाड़ी युवा मंच) ने अपनी प्रेरणादायक उपस्थिति दर्ज की और युवाओं को निस्वार्थ सेवा के लिए प्रोत्साहित किया।

हमारा मानना है – सेवा केवल एक कार्य नहीं, संस्कार है।
बेजुबान जीवों की भूख मिटाना एक समाज की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

मारवाड़ी युवा मंच, कटक विकास इस सेवा की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाते हुए समाज में सकारात्मक सोच और मानवीय मूल्यों को सशक्त करने का कार्य कर रहा है।

यह सूचना हमे अध्यक्ष – युवा गोपाल कृष्ण टिबड़ेवाल, सचिव – पवन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष – सोनू भारलावाला, जनसंपर्क अधिकारी – निखिल झुनझुनवाला ने प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *