डेस्क, तेलंगाना भाजपा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर बीजेपी विधायक तथा फायर ब्रांड नेता टी राजा सिंह ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बात की जानकारी दी है।
टी राजा सिंह को तेलंगाना के फायर ब्रांड नेता के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर नया नाम सामने आने के बाद ये फैसला लिया है। सोशल मीडिया पर दी जानकारी बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने लिखा कि बहुत से लोगों की चुप्पी को सहमति नहीं समझा जाना चाहिए। मैं सिर्फ़ अपने लिए नहीं, बल्कि उन अनगिनत कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के लिए बोल रहा हूं जो हमारे साथ आस्था के साथ खड़े थे और जो आज निराश महसूस कर रहे हैं।

