पुरी, विश्व प्रसिद्ध महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथयात्रा के शुभ अवसर पर पूरी धाम में मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा द्वारा सेवा शिविर का आयोजन किया गया था।
इस शिविर में देश और विदेश से आए हुए भक्तों के लिए रोटी सब्जी, इडली, पकोड़ी, पूरी दालमा ,सूजी हलवा,पानी, ors आदि का वितरण किया गया।
दिनांक 26/6/25 शाम से देर रात तक भक्तों में रोटी और सब्जी का वितरण किया गया। फिर दूसरे दिन सुबह 6 बजे से इडली, पकोड़ी, भुगनी आदि का वितरण किया गया।तत्पश्चात बिभिन्न खाद्य सामग्री का वितरण समयानुसार किया गया।
यह शिविर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक बिना रुके और हमारे युवा साथियों के सहयोग से निर्विघ्न संपादित किया गया।
इस शिविर के सफल आयोजन युवा प्रतीक कमानी(coordinator) एवं युवा विकाश शर्मा( संजोजक) के नेतृत्व में संपादित हुआ।
इस शिविर में हमें उत्साहित करने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन और उनकी टीम एवं प्रांतीय अध्यक्ष युवा अजय शर्मा एवं प्रांतीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। हमारे शिविर के माध्यम से करीब 30,000 से अधिक भक्तों में खाद्य वितरण किया गया। यह सूचना हमे अध्यक्ष-युवा चंदन बथवाल तथा सचिव-युवा राकेश सिंघी ने प्रदान की।

