भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पूरी ओडिशा में आज,कल, परसों तेज बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। राज्य में आजकल पिछले कुछ दिनों से बरसात जारी है।
आज पश्चिम ओडिशा तथा उत्तर ओडिशा के कुछ जिलों में तेज बारिश होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आगामी कल रथयात्रा के दिन तटीय ओडिशा समेत पूरी ओडिशा में मध्यम या तेज बारिश के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

