भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में गर्मी का प्रकोप जारी है। कहीं -कहीं ज्यादा प्रकोप दिखाई दे रहा है। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में आगामी ८-११ अप्रैल के बीच उत्तर तथा दक्षिण ओडिशा में कहीं -कहीं हल्की बरसात के संकेत दिखाई दे रहे हैं।कल भी कहीं -कहीं बरसात हुई है।
राज्य में टिटलागढ सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा, यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•५ डिग्री सेल्सियस।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•२ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•७ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•६ डिग्री सेल्सियस।

