भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में आजकल भयंकर गर्मी पड़ रही है। पश्चिम ओडिशा के हालात सबसे ज्यादा खराब है ,गर्मी के मारे। तटीय ओडिशा के लोग पसीने,चीपचीपी से ज्यादा परेशान हैं।
आगामी ५ दिनों में मौसम में कोई बदलाव के संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•२ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•१ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४१•२ डिग्री सेल्सियस।

