भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि बौद्ध अभी भी राज्य में गर्मी के मामले में सर्वोच्च शिखर पर बैठा हुआ है। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४३ डिग्री सेल्सियस पार।इसी बीच राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २३ मार्च तक राज्य में कालबैशाखी का प्रभाव देखने को मिलेगा, इसके फलस्वरुप राज्य के तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जायेगी।
केवल बौद्ध शहर को छोड़कर राज्य के अन्य सभी शहरों के सर्वाधिक तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई। बोलांगीर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•४ डिग्री सेल्सियस। तटीय ओडिशा के भुवनेश्वर -कटक समेत सभी शहरों के तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई है।

