भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि कल उत्तर ओडिशा और तटीय ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में बरसात हुई है। कहीं -कहीं बिजली चमकने के साथ साथ बरसात हुई है।इस बरसात के प्रभाव से इन इलाकों में तापमान में गिरावट देखी गई। लेकिन पश्चिम ओडिशा के तापमान में कोई फर्क दिखाई नहीं दिया।
कटक का निम्नतम तापमान रहा १९•० डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा २२•१ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा २२•८ डिग्री सेल्सियस।

