कटक, उड़ीसा प्लास्टो पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कौशल पोद्दार को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें सोमवार को राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कार्पोरेट एक्सलेंसं अवार्ड 2025 से सम्मानित किया।
एक स्थानीय ओडिय़ा दैनिक की ओर से राजधानी के एक होटल में आयोजित एक सम्मान समारोह में कौशल पोद्दार को ब्रांड्स आफ ओडिशा, प्राइड आफ ओडिशा के तहत कार्पोरेट एक्सीलेंस अवार्ड 2025 प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार ओडिशा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में एक है जो ऐसे ब्रांड व कंपनियों को प्रदान किया जाता है जिस पर ओडिशा को गर्व हो। राजधानी में आयोजित इस समारोह में अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

