भुवनेश्वर, आजकल तटीय ओडिशा में कुहासा आधीरात पश्चात पड़ता है। कहीं -कहीं जोरदार कुहासा छाया रहता है। कहीं -कहीं घनघोर कुहासा भी छाया रहता है। लेकिन पश्चिम ओडिशा, दक्षिण ओडिशा में गर्मी अभी से जोरदार पड़ने लग गई है।
पारलाखेमुंडी में सर्वाधिक तापमान रहा ३६•६ डिग्री सेल्सियस, बोलांगीर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६ डिग्री सेल्सियस, संबलपुर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•२ डिग्री सेल्सियस।
मौसम विभाग ने सूचना दी है कि अगले ४ दिनों में रात्रिकालीन तापमान में कोई विशेष बदलाव के संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।

