लखदातार प्रचार समिति का श्री श्याम फागण महोत्सव ९ -११ मार्च तक

कटक : शुक्रवार की शाम ७ बजे से श्री गोपीनाथजी मंदिर के माणिक घोष बाजार स्तिथ निर्माधीन परिसर में श्री लखदातार प्रचार समिति की प्रस्तुति बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता श्याम सूंदर गुप्ता ने की । बैठक के प्रारम्भ में बजरंग चिमीनका , दीपक बाजोरिया , सोनू शर्मा , गुलझारीलाल लाधानिया , अनिल कमानी, ने सु मधुर वाणी में श्री गणेश वंदना एवं श्री श्याम प्रभु के भजन गाए ।

श्री गोपीनाथजी मंदिर ट्रस्ट के सचिव किशन मोदी , नन्द गाऊँ गौशाला के गोपाल बंसल , उपमस के अध्यक्ष पवन जाजोदिया ने लखदातार प्रचार समिति द्वारा किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों को पूरी तरह से समर्थन प्रदान करने का अस्वासन दिया । कैलाश सांगानेरिया ने लखदातार प्रचार समिति द्वारा ९ मार्च से ११ मार्च तक किये जाने वालो कार्यक्रमो की सूचि प्रदान की । उन्होंने बतया की ९ मार्च रविवार को विशाल निशान शोभा यात्रा सी डी ए के सेक्टर ६ से शुरु होकर सतीचौरा , डगरपाड़ा , चंदिनि चौक , नीमचौरि,बालू बाजार , नया सड़क , चौधुरी बाजार , जवालिएपत्ती , माणिक घोस बाजार , रानी सती एवं शनि मंदिर होते हुवे श्री गोपीनाथजी मंदिर के नवनिर्मित प्रांगण में पहुंचेगी । तत्पश्चात सभी पधारे हुवे निशान्धारी भक्तो को भंडारा प्रसाद सेवन करवाया जायेगा । १० मार्च श्याम ६ बजे से श्री श्याम प्रभु की एकादसी का रात्रि जागरण किया जायेगा कटक शहर के सभी कलाकारों को उसमे भजन गाने का समय प्रदान किया जायेगा ।

कटक सहर में अनेक प्रशिद भजन गायक है जिन्हे देश के अन्य सहरो से बुलावा आता रहता है , इसलिए लखदातार प्रचार समिति ने निर्णय लिया की इस साल कटक के ही सुप्रशिद कलाकारों द्वारा भजन कार्यक्रम किया जाये । ११ मार्च मंगलवार को सुबह ६ बजे से प्रभु श्री श्याम बाबा की ज्योत जलाई जाएगी एवं सभी भक्त गण ज्योत एवं धोक लेकर स्वमणि प्रसाद अपने घरो को ले जा सकेंगे ।

कार्यक्रम में पधारे नन्द गाऊँ गौशाला के पदम् भवसिंका , कमल सिकरिअ , उपमस के पूर्वतन सभापति दिनेश जोशी , वर्त्तमान सचिव मनोज दुगड़ , मारवाड़ी युवा मंच के किशोर आचार्य , प्रकाश अग्रवाल , अन्नपूर्णा गौशाला से सत्यनारायण भरलवाला , बिनोद अग्रवाल ,आदि भक्तो ने श्री श्याम प्रभु के कार्यक्रम को अति सुंदर ढंग से करने के लिए सभी प्रकार के सहयोग की अस्वासना प्रदान की । रमन बागरिया ने लखदातार प्रचार समिति के ३ दिवसीय कार्यकम को बिना किसी बड़े आडम्बर के मानाने का समिति का मानस है इस बात की सूचना दी । श्री गोपीनाथजी मंदिर में निर्माण कार्य चलते रहने के कारन इस बात का निर्णय लिया गया । सचिव बजरंग चिमीनका ने सभी भक्तो को प्रस्तुति सभा कार्य में पधारने के लिए धन्यावद किया । सरत सांगानेरिया , मनोज उदयपुरिया , मनोज नांगलिया , अनिल बनपुरिया , आदि सदसयो ने सभा कार्य एवं तात पश्चात हुवे सह भोज में आयोजन की पूरी मदद की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *