ओडिशा मौसम समाचार : दिन में गर्मी का एहसास

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में अब ठंड जाने के कगार पर है और गर्मी आने के कगार पर है।ऐसे में आजकल दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है तथा धूप भी अब सुहाती नहीं है।

मौसम में अब तेजी से बदलाव देखा जा रहा है,रात और दिन दोनों समय धीरे धीरे गर्मी का एहसास लोगों को होने लगा है। लोगों के घरों में पंखे परसों से शुरु भी होगये हैं।

कटक का निम्नतम तापमान रहा १९•५ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १९•८ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा १९•५ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *