कटक, कल गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम। आयोजन कर्ता थे महिला पतंजलि समिति एवं बिएसटि लिगल, ओडिशा। दोनों संस्थाओं की तरफ से सुंदर,शालीन गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया।
भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ योगा, सूर्य नमस्कार। इसके अलावा दोनों संस्थाओं के मिलित प्रयास से एक शानदार, जानदार रैली का भी आयोजन किया गया चंदन तालाब परिसर चौधरी बाजार में।
एडवोकेट, योगा शिक्षक अविनाश केडिया के नेतृत्व में उपरोक्त सारे भव्य कार्यक्रम संपन्न हुए।बड़ी संख्या में उत्साहित लोगों ने इसमें हिस्सेदारी निभाई।


