भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में आजकल ठंड के दिनों में गर्मी का एहसास होना शुरु होगया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।ऐसे में राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ३ दिनों में तापमान में ४ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के संकेत साफ -साफ दिखाई दे रहे हैं।
तटीय ओडिशा, उत्तर ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में कल आधीरात पश्चात कुहासा, कहीं -कहीं घनघोर कुहासा देखने को मिला है।
राज्य में जि उदयगिरि सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा, यहां का निम्नतम तापमान रहा साढ़े ६ डिग्री सेल्सियस।कटक का निम्नतम तापमान रहा १३•२ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १३•२ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा १३•८ डिग्री सेल्सियस।

