कटक,सिडिए सेक्टर ९ में एक बेटी फिर दहेज की बलि चढ़ गयी है।चंडी रोड निवासी प्रदीप एवं रमा बजाज की बेटी दिवंगत प्रियांशु की शादी ३ साल पहले सीडीए निवासी नितिन अग्रवाल पिता दीपक अग्रवाल माता लिलि अग्रवाल संग धूमधाम से हुइ थी।बजाज ने अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च कर बेटी की शादी की थी। तत्पश्चात भी बेटी प्रियांशु को लगातार ससुराल में दहेज प्रताड़ना मिलती रही।अंत में ससुराल वालों ने बड़ी बेरहमी से प्रियांशु को मौत की नींद सुला दिया।
इस जघन्य कुकृत्य की निंदा एवं दोषियों को कड़ी सजा मिले उसके लिए कटक मारवाड़ी समुदाय द्वारा स्थानीय मारवाड़ी क्लब में १५ जनवरी को एक प्रतिवाद सभा का आयोजन किया गया था।सभा में सैंकड़ों भाई,बहन, युवा, बुजुर्ग उपस्थित होकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं एवं आक्रोश व्यक्त किए।
नितिन अग्रवाल को पुलिस ने जेल भेजा है और उसके पिता दीपक अग्रवाल एवं माता लिलि अग्रवाल आजकल फरार चल रहे हैं।
जब तक दीपक अग्रवाल और लिलि अग्रवाल को जेल न भेजा जाता तब तक मारवाड़ी समुदाय कानूनी कार्रवाई संग सामाजिक आंदोलन जारी रखेगा।
सभा के पश्चात कलेक्टर साहब को त्वरित कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया गया।

