भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी कल से यानि १६ नवंबर से पूरे राज्य में ठंड का शुभारम्भ होगा। राज्य के तापमान में ४ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी जायेगी।
जिउदयगिरि राज्य में सबसे ज्यादा ठंडी जगह रही, यहां का निम्नतम तापमान रहा १३•४ डिग्री सेल्सियस,दारिंगबाडि का निम्नतम तापमान रहा १५ डिग्री सेल्सियस,कटक का निम्नतम तापमान रहा २०•२ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा २१•९ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा १८•६ डिग्री सेल्सियस।

