भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि पूरे राज्य में आगामी १६ नवंबर से ठंड में बढ़ोतरी देखी जायेगी।आज और कल राज्य के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नजर नहीं आयेगा।
आज दक्षिण ओडिशा के अनेक हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना दिखाई देरही है।जि उदयगिरि राज्य में सबसे ठंडी जगह रही , यहां का निम्नतम तापमान रहा १४ डिग्री सेल्सियस।
कटक का निम्नतम तापमान रहा २०•५ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा २१•६ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा २०•० डिग्री सेल्सियस।

