भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज से पूरे राज्य में मौसम में बदलाव दिखाई देंगे।आज राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है। इसके पश्चात मौसम में बदलाव दिखाई देगा तथा बरसात में कमी आयेगी।
आज दुर्गा पूजा की सप्तमी है। दशहरा के दौरान राज्य में बडी बारिश की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। चांदबाली सबसे ज्यादा गर्म रही । यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•४ डिग्री सेल्सियस। इसके अलावा भुवनेश्वर, बालेश्वर, संबलपुर इत्यादि शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•४ डिग्री सेल्सियस।

