भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि कल दिन में तटीय ओडिशा के अनेक हिस्सों में करीब आधे घंटे से ज्यादा मध्यम आकार की बरसात हुई थी।आज भी यही बरसात की स्थिति हो सकती है।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि इस साल ओडिशा से मानसून बरसात की विदाई में थोड़ा विलंब हो सकता है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•५ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•५ डिग्री सेल्सियस।

