भुवनेश्वर, ओडिशा में गर्मी ने अब रफ्तार पकड़ लिया है।अब गर्मी केवल उपर ही उपर जारही है। पूरी ओडिशा में गर्मी ने अपना गर्म मिजाज, असर दिखाना आरंभ कर दिया है। राज्य में हर साल की तरह इस साल भी टिटलागढ ने गर्मी का सर्वोच्च शिखर छूलिया है अभी तक का।
टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान रहा साढ़े 41 डिग्री सेल्सियस, बोलांगीर, भवानीपटना का सर्वाधिक तापमान रहा 41 डिग्री सेल्सियस। संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस ।
राउरकेला शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 39 डिग्री सेल्सियस। ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में भी गर्मी भयंकर पड़ रही है परसों से। आगामी 18 अप्रैल तक ओडिशा में भयंकर गर्मी देखने को मिलेगी।

