भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज से आरंभ हुई बढ़ी गर्मी चंद दिनों में 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगी। वैसे बीते कल से तापमान में वृद्धि देखी जारही है।
टिटलागढ शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा साढ़े 39 डिग्री सेल्सियस। बौद्ध शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 39 डिग्री सेल्सियस।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी चार पांच दिनों में राज्य में तापमान की काफी बढ़ोतरी देखी जायेगी। तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी देखी जायेगी।
भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा साढे 37 डिग्री सेल्सियस तथा कटक का सर्वाधिक तापमान रहा 37 डिग्री सेल्सियस।

