डी ए वी पोखरीपुट में रक्तदान शिविर का आयोजन

भुवनेश्वर: 35वेंस्थापना दिवस के अवसर पर, डी ए वी पोखरीपुट विद्यालय के परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डी ए वी ओडिशा की क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. सुजाता साहू और विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बिपिन कुमार साहू के निर्देशन एवं स्कूल के जूनियर रेड क्रॉस विभाग के प्रभारी शिक्षक मनोज कुमार नाहक की देखरेख में संपन्न हुआ।

क्षेत्रीय अधिकारी डॉ.सुजाता साहू ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया औरअपने वक्तव्य में उन्होंने रक्तदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान किसी का जीवन बचा सकता है ,सबके सहयोग से ही किसी भी कार्य में सफलता मिलती है। डी ए वी संस्थान ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करके समाज के कल्याण के प्रति सदैव समर्पित रहता है।

डी ए वी कलिंगनगर के प्रधानाचार्य श्री बलराम महापात्र ने रक्तदाताओ के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके सहयोग हेतु प्रति आभार व्यक्त किया। स्कूल के अभिभावकों, शिक्षकों, भूतपूर्व छात्रों और शुभचिंतकों की मदद से कुल 130 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य महोदय ने इस रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले सभी व्यक्तियों के सहयोग की सराहना करते हुए उनके महान कार्य हेतु आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *