भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज से पूरी ओडिशा में गर्मी के बढ़ने के आसार हैं।आसन्न तेज गर्मी आगामी 6 दिनों तक कायम रहने की संभावना दिखाई देरही है।
राज्य में अंधड़,तेज हवा, बरसात काफी कम हो गयी है।कल बौद्ध शहर राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 39 डिग्री सेल्सियस।आज से आगामी 6 दिनों तक तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखी जायेगी।
आजकल राज्य में बढ़ी गर्मी के साथ साथ शरीर से निकले पसीनों से काफी चिपचिपाहट, परेशानी हो रही है।

