भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 12अप्रैल से राज्य में गर्मी में इजाफा होगा। गर्मी बढ़ने के कारण लोगों के शरीर से पसीने छूटेंगे, इसके फलस्वरुप शरीर में चिपचिपाहट बढ़ेगी।ऐसा गर्मी वाला नजारा तटीय ओडिशा में ज्यादा देखने को मिलेगा।
वैसे आज से अंधड़,तेज हवा, बरसात के प्रभाव में थोड़ी गिरावट देखी जायेगी।कल अपराह्न समय तेज हवा, बरसात, अंधड़ के चलते अनेक हिस्सों में नुकसान हुआ है, लोगों को आवागमन में काफी तकलीफ उठानी पड़ी है।
कल भुवनेश्वर में अच्छी खासी बारिश देखने को मिली थी।कटक में भी हल्की बारिश देखने को मिली थी।कल से पश्चिम ओडिशा में गर्मी में इजाफा होगा।आज भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि में सर्वाधिक तापमान रहेगा 35 डिग्री सेल्सियस तथा निम्नतम तापमान रहेगा 22 डिग्री सेल्सियस।

