भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि इस बार की मानसून बरसात राज्य में स्वाभाविक रहेगी। मानसून बरसात की सभी एजेंसियां बता रहीं हैं कि इस बार राज्य में जून 10-15 के बीच बरसात का शुभागमन होगा।
कल ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में बरसात नहीं हुई।आज ओडिशा के तीन जिलों मयूरभंज,केंओझर, जाजपुर में तेज हवा,तेज बारिश, अंधड़ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक का मौसम मोटे तौर पर सुहावना ही है।

