प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कलपक्कम स्थित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर के निर्णायक मोड़ प्राप्त करने पर वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कलपक्कम में स्वदेशी रूप से विकसित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (पीएफबीआर) के सफलतापूर्वक निर्णायक मोड़ प्राप्त करने पर वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने अपनी असैन्य परमाणु यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है, जो उसके परमाणु कार्यक्रम के दूसरे चरण में हुए उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह उन्नत रिएक्टर–जिसमें यह जितना ईंधन उपयोग करता है उससे अधिक ईंधन उत्पन्न करने की क्षमता है–देश की मजबूत वैज्ञानिक क्षमताओं और सुदृढ़ इंजीनियरिंग विशेषज्ञता को प्रदर्शित करता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि यह उपलब्धि परमाणु कार्यक्रम के तीसरे चरण के तहत भारत के विशाल थोरियम भंडार के प्रभावी उपयोग का मार्ग प्रशस्त करती है।

इसे राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण बताते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस उपलब्धि को हासिल करने में शामिल सभी लोगों की प्रतिबद्धता और प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा;

“आज भारत अपनी असैन्य परमाणु यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा रहा है, जिससे उसके परमाणु कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रगति हो रही है।”

कलपक्कम स्थित स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने निर्णायक मोड़ प्राप्त कर लिया है।

यह उन्नत रिएक्टर, जितना ईंधन उपयोग करता है उससे अधिक ईंधन उत्पन्न करने में सक्षम है, हमारी वैज्ञानिक क्षमता की गहराई और हमारी इंजीनियरिंग शक्ति को दर्शाता है। यह कार्यक्रम के तीसरे चरण में हमारे विशाल थोरियम भंडार के उपयोग की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

भारत के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण। हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *