भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल पूरी ओडिशा में मौसम की बेढंगी चाल चल रही है। सुबह सुबह से शुरु होती है धूप, दोपहर होते-होते धूप कड़ी हो जाती है।
तत्पश्चात अपराह्न समय आजकल रोजाना मौसम में बदलाव दिखाई देता है।अंधड़ चलती है,तेज हवा चलती है 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से। बिजली चमकती है, बारिश होती है। इसके फलस्वरुप आम लोगों को रोज परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मौसम के ये आजकल के हालात अगले एक सप्ताह तक राज्य में विराजमान रहेंगे, ऐसा आकलन राज्य मौसम विभाग ने लगाया है।

