ओडिशा मौसम समाचार : आज से अंधड़ असर, गर्मी में मामूली कमी

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि बीते कल तक राज्य में गर्मी का कहर बरसता रहा , लेकिन आज से गर्मी के कहर से थोड़ी राहत मिलेगी।आज से राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा चलेगी,अंधड़ का असर दिखाई देगा , कहीं कहीं हल्की और कहीं कहीं मध्यम आकार की बारिश भी होगी अपराह्न समय।

तालचेर राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा 41 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा और पारलाखेमुंडी शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस।

राजधानी भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा 39 डिग्री सेल्सियस,कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा 38 डिग्री सेल्सियस।कल अपराह्न समय ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में हल्की बारिश देखने को मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *