भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के अनेक हिस्सों में तापमान में गिरावट देखी गई थी। लेकिन कल यानि रविवार को तापमान में कुछ इलाकों में बढ़ोतरी देखी गई है।
राज्य में पारलाखेमुंडि सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•२ डिग्री सेल्सियस। ढेंकानाल का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•१ डिग्री सेल्सियस, बरगढ़ का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•८ डिग्री सेल्सियस।
भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•८ डिग्री सेल्सियस,कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•६ डिग्री सेल्सियस। राज्य मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में २-४ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखी जायेगी।

