हिंदू नववर्ष समारोह में चार चांद लगाए श्रीगणेश वंदना,शिव तांडव, जगन्नाथ सहस्त्रनाम, रामायण प्रश्नोत्तरी

कटक, विश्व के समस्त हिन्दुओं का महान पर्व हिन्दू नववर्ष समारोह इस बार कुछ खास रहा अनेक लिहाज से ।राष्ट्रीय विचार मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अनेक अनोखी, सदुपयोगी चीजें देखने को मिली।

हिंदू नववर्ष समारोह के विशेष आकर्षण का केंद्र रहे दो कार्यक्रम।एक आकर्षण का केंद्र रही ६ वर्षीय बालिका नैन्सी अग्रवाल।यह विदुषी बालिका पिपिली से आयी थी।

नैन्सी अग्रवाल अपनी मधुर वाणी से श्रीगणेश वंदना सर्वप्रथम गायी। तत्पश्चात इन्होंने शिव तांडव का शुद्धता से पाठ किया। इसके अलावा जगन्नाथ सहस्त्रनाम का भी पाठ किया बड़ी सुरीली आवाज में।

जब तक नेन्सी अग्रवाल शुद्धता और एकात्मता से, सुंदर ढंग से पाठ कर रही थी ,तब तक पूरा मारवाड़ी क्लब सभागार बड़े शांत भाव से,टकटकी लगाए ध्यान से सुन रहा था। जैसे ही यह कार्यक्रम संपन्न हुआ पूरे मारवाड़ी क्लब होल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही बहुत देर तक।

इसबार के कार्यक्रम का अन्य आकर्षण का केंद्र रही रामायण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता।इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन किये श्रीरामचरितमानस के विद्वान पुरुषोत्तम अग्रवाल।

इन्होंने सभागार में उपस्थित सभी लोगों से श्रीरामचरितमानस संबंधित २० प्रश्न पूछे। उपस्थित सनातनियों में प्रश्नों का उत्तर देने के लिए होड़ लगी। बच्चों ने भी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने भी पुरस्कार जीता।महिलाओं ने ज्यादा पुरस्कार जीते।

श्रीरामचरितमानस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कार्यक्रम एक अनोखा विषय रहा ।इसे सभी सनातनियों ने सराहा। संपूर्ण कार्यक्रम के संचालन में सहयोग दिये सुभाष केडिया, सत्यनारायण भरालेवाला, अनिल गोयनका, बिमल सिंघानिया, बिनोद कांवटिया, दीनदयाल क्याल,राजु चिमनका, प्रकाश हलवासिया, ओमप्रकाश सिकरिया,रवि अग्रवाल,कमल मोदी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *