कटक, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रप्रेमी संगठन राष्ट्रीय विचार मंच ने आयोजित किया विशाल हिन्दू नववर्ष समारोह स्थानीय मारवाड़ी क्लब में। समारोह में समाज के गणमान्य व्यक्ति,समाज के सभी वर्ग के लोग शामिल हुए।
समाजसेवी मोहन लाल सिंघी ने हिन्दू नववर्ष की सभी उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दी।कटक मारवाड़ी समाज के प्रेसिडेंट संजय शर्मा ने अपने संबोधन में हिन्दू एकता पर बल दिया।समाज हित की बात बोले।
समाजसेवी मदन लाल कांवटिया बोले कि हमें भारतीय पहनावा पहनना चाहिए। स्वदेशी सामान खरीदना चाहिए। मारवाड़ी क्लब के प्रेसिडेंट गणेश प्रसाद कंदोई बोले कि हमारे समाज में दिखावा बहुत करते हैं। बच्चों को बहुत सारी जानकारी नहीं है।आज हमारी संख्या धीरे-धीरे कम होती जारही है। बजरंग दल जैसे संगठन को बढ़ावा देना चाहिए। संगठन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
सभा की अध्यक्षता की सभापति नन्द किशोर जोशी ने।सभा का संचालन किये सेक्रेटरी विजय अग्रवाल। संचालन में सहयोग किये कौशल्या मोड़ा, भीमसेन लाल वाइस प्रेसिडेंट दिनेश जोशी,गायत्री शर्मा,उमा मित्तल, पूनम साहू,उषा लाडसरिया, हनुमान दास अग्रवाल।
मंचासीन रहे अन्य विशिष्ट समाजसेवियों के साथ साथ समाजसेवी गोपाल बंसल।सनातनी , प्रेरणादायक सभा के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव दिए कोषाध्यक्ष जोगिंदर अग्रवाल।
सभा पश्चात सभी सनातनियों ने हिन्दू नववर्ष समारोह के उपलक्ष्य में सहभोज का आनंद लिया। सभागार मारवाड़ी क्लब कल सनातनियों से खचाखच भरा हुआ था।समाज के सभी तबके के लोग उपरोक्त सभा में शामिल हुए थे।

