भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य के अधिकांश हिस्सों में चक्रवाती तूफान, काल बैसाखी जनित तेज हवा,हल्की बारिश जारी है।
कल दक्षिण ओडिशा, पश्चिम ओडिशा के अनेक शहरों में इसी तरह के नजारे देखने को मिले , बरसात हुई।आज भी इसी एरिया में ५०-६० किलोमीटर प्रति घंटे तेज हवा चलने का आकलन राज्य मौसम विभाग ने लगाया है।

