भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल राज्य के अनेक हिस्सों में काल बैसाखी, चक्रवाती तूफान जनित तेज हवा,हल्की बारिश होते रहने के कारण राज्य का मौसम मोटे तौर पर सुहावना बना हुआ है।
राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि अगले पांच दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव के संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।सात जिलों को काल बैसाखी जनित सतर्कता मानने को कहा गया है।

