राष्ट्रीय विचार मंच आयोजित हिन्दू नववर्ष समारोह गुरुवार,१९ मार्च,२०२६ दूसरी कड़ी

नन्द किशोर जोशी

सभापति, राष्ट्रीय विचार मंच

आगामी गुरुवार,१९ मार्च को हमारी सनातन संस्कृति, मान्यता,पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्र, विक्रम संवत २०८३ का शुभारंभ दिवस है।यही हमारा नया साल का दिवस है।इसी दिन भगवान ब्रह्मा जी ने इस सृष्टि की रचना समस्त प्राणियों के लिए की थीं।

बड़े अफसोस की बात है कि हम अंग्रेजी की चकाचौंध, पश्चिमी संस्कृति के मोह में हमारी महान परंपरा, संस्कृति, प्रकृति प्रदत्त भोजन भूलते जा रहे हैं धीरे-धीरे।तेजी से अपना रहे हैं, पश्चिमी देशों की वाहियात संस्कृति, उटपटांग हरकतें, उटपटांग भोजन।

अब समय आ गया है हमारे जगने का , सनातनियों को जगाने का। हमारी खोयी हुई महान संस्कृति को, हमारी गौरवशाली परंपरा को पुनर्जीवित करने का। इन्हीं महान उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु तथा स्वर्णिम भारत को एक बार फिर से स्वर्णिम मय बनाने हेतु एक गिलहरी प्रयास के तौर पर ऐतिहासिक, आध्यात्मिक, धार्मिक नगरी कटक में चंद सनातनियों,देश प्रेमियों ने २०२१ में स्थापना की है राष्ट्रीय विचार मंच की।

राष्ट्रीय विचार मंच की आगामी १९ मार्च, गुरुवार को केसरिया निशान शोभायात्रा आयोजित है। संध्या ४ बजे तपोभूमि, पुण्य भूमि मारवाड़ी क्लब से हर साल की तरह इस साल भी विशाल निशान शोभायात्रा आयोजित है।

शोभायात्रा में सभी से आग्रह है कि ड्रेस कोड के अनुसार महिलाएं पीली साड़ी या पीली ड्रेस पहनें। पुरुष शोभायात्रा कारी पीला कुर्ता, सफेद पायजामा पहनें।

इसके अलावा मुख्य आकर्षण इस बार रखा गया है रामायण प्रश्नोत्तरी।सभी उपस्थित निशान धारी इसमें भाग ले सकते हैं।सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा।बीस सफल लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा।

इसके अलावा एक और प्रमुख आकर्षण है।वह यह है कि सभागार में आरंभ से अंत तक उपस्थित सभी निशान धारियों के नंबरी कूपन से लक्की ड्रो होगा। पांच लक्की कूपन निकाले जायेंगे।उन पांचों को उपस्थित अतिथियों द्वारा नगद पांच सो रुपए करके पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *