कटक, आगामी हिन्दू नववर्ष इस साल १९ मार्च गुरुवार को है।इस हिन्दू नववर्ष के सफल आयोजन हेतु एक तैयारी बैठक राष्ट्रीय विचार मंच की तरफ से आयोजित हुई क्रांति ओडिशा मीडिया परिसर कार्यालय में। समारोह स्थल मारवाड़ी क्लब है।
उपरोक्त हिन्दू नववर्ष समारोह संबंधित तैयारी बैठक में निर्णय लिया गया कि चूंकि आगामी हिन्दू नववर्ष गुरुवार को आयोजित है , गुरुवार भगवान विष्णु का वार है , भगवान के वार अनुसार पीला वस्त्र धारण करना चाहिए।
अतएव तैयारी बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी हिन्दू नववर्ष पर सभी सनातनी महिलाएं पीली साड़ी या पीली ड्रेस पहनेंगी तथा पुरुष लोग पीला कुर्ता और सफेद पायजामा पहनेंगे। समारोह संबंधित अनेक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
तैयारी बैठक में राष्ट्रीय विचार मंच के सभापति नन्द किशोर जोशी ने अध्यक्षता की। अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, चर्चा में हिस्सा लिए।
इनमें प्रमुख हैं कटक मारवाड़ी युवा मंच के प्रथम सभापति पुरुषोत्तम अग्रवाल, युवा मंच के प्रथम कोषाध्यक्ष दीनदयाल क्याल, युवा मंच की प्रथम कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्य रहे बिमल सिंघानिया, ओडिशा हाइकोर्ट के एडवोकेट कमल मोदी , श्याम बाबा भजन गायक प्रकाश हलवासिया ।
इनके अलावा पूर्व सरकारी प्रशासिका , सामाजिक संगठक , लेखिका कौशल्या मोड़ा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर भीमसेन लाल।सभी ने आगामी हिन्दू नववर्ष समारोह को बड़े जोर-शोर से, हर्षोल्लास के साथ पालन करने का निर्णय लिया। केसरिया निशान शोभायात्रा शानदार, जानदार निकालने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

