भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी २१ मार्च तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा चलेगी,आकाश में बिजली चमकेगी तथा बरसात कहीं कहीं हल्की और कहीं कहीं मध्यम आकार की होगी।
आजकल चक्रवाती तूफान, काल बैसाखी के प्रभाव से कहीं कहीं हल्की और कहीं कहीं मध्यम आकार की बारिश का आकलन किया गया है।कल भी अनेक हिस्सों में बारिश देखने को मिली थी।
मयूरभंज जिले के अधिकांश हिस्सों में कल तेज हवा चली, बिजली चमकी, कहीं कहीं ओले भी पड़े। अंगुल जिले में भी कहीं कहीं बरसात के साथ साथ ओले भी पड़े।
वहीं ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में आज सुबह से धूप निकल आई है। मौसम भी मोटे तौर पर सुहावना लग रहा है। गर्मी का प्रकोप नहीं है।

