पांचवीं विशाल हिन्दू नववर्ष केसरिया निशान शोभायात्रा संवत् 2083शुभारंभ ,19 मार्च गुरुवार

पांचवीं विशाल हिन्दू नववर्ष निशान शोभायात्रा
संवत् 2083शुभारंभ ,19 मार्च गुरुवार

आयोजक -राष्ट्रीय विचार मंच,कटक

नन्द किशोर जोशी
सभापति, राष्ट्रीय विचार मंच
प्रथम कड़ी

राष्ट्रीय भावना से संपूर्ण ओतप्रोत संगठन का नाम है राष्ट्रीय विचार मंच।इस राष्ट्रीय चेतना युक्त संगठन की स्थापना हुई थी 21 ओक्टोबर ,2021 को माणिक घोष बाजार स्थित क्रांति ओडिशा मीडिया सभागार में।

स्थापना दिवस पर समाज के अनेक माण्यगण्य व्यक्ति उपस्थित थे। राष्ट्रीय सोच, राष्ट्रीय भावना, राष्ट्रीय चेतना,राष्ट्र प्रेम सर्वोपरी भाव रखकर ही 11 चेतनाशील व्यक्तियों ने संपूर्ण सनातनी भाव के साथ इस उच्च सोच वाली संगठन राष्ट्रीय विचार मंच की स्थापना की है।

अब सवाल यह उठता है कि राष्ट्रीय विचार मंच की स्थापना 21 ओक्टोबर में ही क्यों?

इसका जवाब यह है कि 21 ओक्टोबर,1943 के दिन ही कटक के लाल ,भारत माता की सुयोग्य संतान ,महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आजाद हिंद सरकार के गठन की घोषणा की थी।

तत्पश्चात उन्होंने भारत की सरजमीं अंडामान निकोबार द्वीप समूह में आजाद हिंद सरकार के प्रथम प्रधानमंत्री के रुप में तिरंगा झंडा फहराया था। आजाद हिंद सरकार ने अपने करेंसी नोट जारी किए थे,अपनी बैंक की स्थापना की थी ।

एक विशाल थल सेना आजाद हिंद फौज के साथ हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अखंड भारत की राजधानी दिल्ली के लिए आगे बढ़ने को आह्वान किया।उनका क्रांतिकारी, युगांतरकारी, सर्वाधिक लोकप्रिय नारा था , दिल्ली चलो तथा तुम मुझे खून दो , मैं तुम्हें आजादी दूंगा।
क्रमशः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *