ओडिशा मौसम समाचार : आज से मौसम में बदलाव , पश्चिम ओडिशा में तेज गर्मी, तटीय ओडिशा में कम गर्मी,हल्की वर्षा के आसार

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल तटीय ओडिशा में धूप कम कड़ी दिखाई दे रही है। आकाश भी अनेक हिस्सों में मेघाच्छन्न दिखाई दे रहा है।

वहीं इसके ठीक उलट पश्चिम ओडिशा में भयंकर गर्मी अभी से पड़ रही है। झारसुगुड़ा राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•२ डिग्री सेल्सियस, संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४० डिग्री सेल्सियस।

तटीय ओडिशा में आकाश मेघाच्छन्न दिखाई दे रहा है। फलस्वरुप हल्की बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•२ डिग्री सेल्सियस,कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•८ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *