भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आजकल भयंकर गर्मी से पश्चिम ओडिशा जल रहा है। वहीं तटीय ओडिशा अभी तक भयंकर गर्मी से थोड़ा बचा हुआ है। राज्य के १३ प्रमुख शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ३८ डिग्री सेल्सियस पार।
इनमें १० शहर केवल पश्चिम ओडिशा के हैं। झारसुगुड़ा सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•६ डिग्री सेल्सियस, संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•९ डिग्री सेल्सियस।
राउरकेला, बरगढ़, सोनपुर शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•२ डिग्री सेल्सियस।

