भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में आजकल गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य में झारसुगुड़ा शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•८ डिग्री सेल्सियस।
इसके अलावा राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के १७ शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ३७ डिग्री सेल्सियस पार। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८ •० डिग्री सेल्सियस पार।
मौसम विभाग का आकलन है कि एक दो दिन में तापमान में २-३ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखी जायेगी। संबलपुर, सुंदरगढ़ शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ३९ डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•६ डिग्री सेल्सियस।

