भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि दो दिन पश्चात राज्य में तापमान में ३ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखी जायेगी। तापमान ४० डिग्री सेल्सियस पार चले जाने का अंदेशा जताया जा रहा है।
टिटलागढ सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•५ डिग्री सेल्सियस। संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•४ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•४ डिग्री सेल्सियस तथा कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•८ डिग्री सेल्सियस।

