कटक,कल क्रांति ओडिशा मीडिया परिसर में आयोजित हुई ओडिशा स्वास्थ्य सेवा संघ की मासिक सिडब्लूसि मीटिंग। ओडिशा स्वास्थ्य सेवा संघ की इस मीटिंग में अनेक निर्णय लिए गए।
ओडिशा एवं ओडिशा के बाहर किस तरह एक्युप्रेशर शिक्षा, चिकित्सा का ज्यादा से ज्यादा प्रचार, प्रसार हो ,इस पर चर्चा हुई।आम लोगों को, विशेष कर समाज के कमजोर लोगों को बिना साइड इफेक्ट्स के फायदा हो , मुफ्त में चिकित्सा हो चर्चा की गई।
आगामी एक फरवरी से हर साल गुरुजी लालचंद बगड़िया के जन्मदिवस पर ओएसएस का वार्षिक अधिवेशन होगा। अधिवेशन में ओडिशा तथा ओडिशा के बाहर के थेरापिस्ट हिस्सा लेंगे। अधिवेशन में एक्युप्रेशर चिकित्सा, शिक्षा पर विस्तार से चर्चा होगी।क्लास इंटरेक्टिव होगी।
ओएसएसएस की एक नई ईमेल होगी । फेसबुक पेज पर भी अब ओएसएसएस होगी।इन दोनों की जिम्मेदारी दी गई थेरापिस्ट ज्योति मोड़ा को। उन्होंने सहर्ष जिम्मेदारी स्वीकार की।
कल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सभा में अध्यक्षता कीं थेरापिस्ट नीरु जोशी ने।सभा में शामिल हुए, चर्चा में हिस्सेदारी निभाये बुलु भाई,बाबुली भाई, दीनदयाल क्याल, नन्द किशोर जोशी,पवन अग्रवाल, सुशांत भाई,सरोज कांवटिया,उमा मित्तल,शंकर राव भाई,शोभा अग्रवाल,मीठु भाई ,ममता दीदी इत्यादि।

